रादौर। पासी समाज सभा रादौर की ओर से रविवार 22 मार्च को दोपहर 3 बजे शहर की पासी धर्मशाला में बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सभा के संस्थापक एडवोकेट रोशन लाल पासी ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में समाज के प्रधान तथा नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा सभा द्वारा भविष्य में किए जाने वाले सामाजिक कार्यों और गतिविधियों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की किअधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। संवाद