फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साथी ने रेलवे कर्मी के खाते में नकदी हड़पी

Wed, 13 Sep 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे वर्कशॉप के जेई राज कुमार के मोबाइल से ओटीपी लेकर उसी के साथी रेलवे कर्मी ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 60731 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। उस समय जेई राजकुमार नहाने के लिए गया था। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी रेलवे कर्मी विक्रम सिंह मीना पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजस्थान के जयपुर के गांव दाहिया पट्टी निवासी राजकुमार ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी वर्कशॉप में जेई के पद पर कार्यरत है। वह पृथ्वी नगर कॉलोनी में किराए के मकान पर रहता है। उसने बताया कि राजस्थान के सवाई माधोपुर के गांव दुब्बी बिदरखा निवासी विक्रम सिंह मीना रेलवे में ग्रुप डी के तहत मोरादाबाद डिवीजन के गजरौला जंक्शन पर ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत है।
वह उसका जानकार है। बीती पांच सितंबर की रात करीब एक बजे आरोपी विक्रम उसके मकान पर आया। वह सुबह करीब पौने सात बजे स्नानघर में नहाने के लिए चला गया। आरोप है कि इस दौरान विक्रम सिंह मीना ने धोखे से उसके मोबाइल से ओटीपी का इस्तेमाल कर उसके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से अलग अलग पांच ट्रांजक्शन में 60731 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

जब वह नहाकर आया तो आरोपी विक्रम नहीं था। जब उसने अपने मोबाइल की जांच की तो उसे खाते से रुपये ट्रांसफर होने का पता चला। उसने आरोपी के फोन पर संपर्क किया तो आरोपी ने उसे रुपये देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी सुमेश पाल का कहना है कि आरोपी विक्रम के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें