फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अभ्यास में जुटे प्रतिभागी

Wed, 21 Jan 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रिहर्सल करते स्कूली छात्र। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए तेजली खेल परिसर में लगातार पूर्वाभ्यास जारी है। समारोह में भाग लेने वाले विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, जिला प्रशासन के कर्मचारी और अन्य विभागों की टुकड़ियां रोजाना पूरे अनुशासन और समर्पण के साथ अभ्यास कर रही हैं। मंगलवार को एडीसी नवीन अहूजा ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया।
एडीसी अहूजा ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 10 बजे तेजली खेल परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह पूरी शान और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज होंगे। वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इससे पहले वे पुलिस लाइन जगाधरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

समारोह में जिला पुलिस, जिला महिला पुलिस, गृहरक्षी विभाग की टुकड़ी, एनसीसी के लड़के व लड़कियों की टुकड़ियां, गर्ल्स गाइड्स एवं स्काउट्स तथा विद्यालयों के बैंड द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी सामूहिक योग प्रदर्शन करेंगे और सूर्य नमस्कार के माध्यम से स्वास्थ्य व अनुशासन का संदेश देंगे। कार्यक्रम के दौरान जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
एडीसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला परिषद के डिप्टी सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागी समारोह को सफल बनाने के लिए पूरी लगन से अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा समारोह
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर भी खास तैयारी की जा रही है। नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अनेकता में एकता थीम पर प्रस्तुति देंगे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी की छात्राएं हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। होली मदर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की छात्राएं गिद्दा, जबकि गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर की छात्राएं देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता पर आधारित नाटक का मंचन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें