घर में भगवान परशुराम की पूजा करते गांव वासी।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
गांव दुसानी में परशुराम जयंती लोगों ने अपने घरों में रहकर ही मनाई। देवी मंदिर के मैनेजर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि वह हर साल यह जयंती धूमधाम से मनाते थे, लेकिन अबकी बार कोरोना वायरस की वजह से यह जयंती हमें अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर पर रह कर ही मनानी पड़ी। उन्होंने बताया कि अपने परिवार के साथ घर पर रहकर उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजा की और भगवान परशुराम से विनती कर दुआ मांगी कि पूरे विश्व को कोरोना वायरस नाम की आपदा से छुटकारा दिलाएं ताकि आने वाले समय में वह परशुराम जयंती ही अन्य त्योहार भी धूमधाम से मना सके। इस मौके पर संदीप शर्मा, शुभम शर्मा, करण, कृष्ण कुमार, सोनू शर्मा, पूनम शर्मा व योग माया विशेष रूप से उपस्थित रहे।