फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में परजिंद्र, निबंध लेखन में कशिश प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग और संगीत विभाग ने जल संरक्षण एक बूंद विषय पर ऑनलाइन राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं कराईं। पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओें में विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रभजोत कौर व डॉ. मनदीप कौर ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की बीए द्वितीय वर्ष की परजिंद्र कौर प्रथम, आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी की बीए द्वितीय वर्ष की स्वर्णदीप कौर व गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर की एमएससी फिजिक्स से रिषभ द्वितीय, जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की बीएससी बीएड की नसरूमा, आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी की बीए तृतीय वर्ष की रवीना, सीआईएसकेएमवी ढांड से बीए प्रथम वर्ष से महविश तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में जीएनजी कॉलेज, यमुनानगर की बीएससी होम साइंस की कशिश, एमएससी एचडी की गुरप्रीत, बीए की गौरवी शर्मा व रावल कॉलेज ऑफ एजुकेशन की अनीशा रावल प्रथम, केवीए डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन, करनाल से बीकॉम की सवी, जीएनजी कॉलेज, यमुनानगर की बीकॉम तृतीय वर्ष की पायल और बीएससी बीएड की दामिनी शर्मा द्वितीय, जीएनजी कॉलेज, यमुनानगर की बीएबीएड रनीता और गुरुनानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर से एमएससी फिजिक्स से रिषभ तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में जीएनजी कॉलेज, यमुनानगर की बीएससी होम साइंस की कशिश प्रथम, डीएवी गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर की बीएससी एफडी की ईशा कांबोज द्वितीय और आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी की बीए द्वितीय वर्ष की मधुबाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रो. डॉ. नीना गोयल, डॉ. प्रभजोत कौर, डॉ. शक्ति बुद्धिराजा, विभा अवस्थी, डॉ. वंदना सिंह और डॉ. निरूपमा सैनी नेनिर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें