प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
छछरौली। मानव विकास संगठन ने मंगलवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। कस्बे के स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर रिंकू राणा तथा दूसरे स्थान पर अंबाला का प्रेम रहा। वहीं अंकित राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
संगठन के अध्यक्ष राजबीर कलेर ने बताया कि 400 मीटर की दौड़ में लवजीत ने प्रथम और हर्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की दौड़ में प्रथम स्थान नेहा ने प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर महिमा और तीसरा स्थान पर तनु रहीं। संस्था ने विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। राजवीर कलेर ने बताया 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को किट दी गई। इस अवसर पर सुखविंदर, कोच प्रदीप, सुरेंद्र, जोगिंदर, नरेश, सतीश आदि उपस्थित रहे। संवाद