फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परमजीत कौर प्रधान व पूजा माटिया बनीं सचिव

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिला सदस्य। संस्था - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह कराया गया। शपथ ग्रहण के बाद नई कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार संभाल लिया। समारोह में परमजीत कौर ने क्लब की प्रधान तथा पूजा माटिया ने सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।
क्लब की वरिष्ठ सदस्य कमल सैनी और पूर्व पार्षद कमलेश मिगलानी ने दोनों पदाधिकारियों को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में 50 से अधिक महिला सदस्यों ने भाग लिया। पूर्व प्रधान लक्ष्मी चोपड़ा ने वर्षभर क्लब द्वारा किए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। क्लब की ओर से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान परमजीत कौर और सचिव पूजा माटिया ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। वहीं, शहर को हरा-भरा बनाने के लिए जल्द ही पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। समारोह में कमल सैनी, कमलेश मिगलानी, सुदेश शर्मा, अनीता झांब, पार्षद बेअंत कौर, रानी सैनी, साक्षी पुरूथी, नेहा सेतिया, मीनाक्षी कंबोज, नीलम वर्मा, वीना चोपड़ा, डॉ. रिंकू शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें