फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हमीदा क्षेत्र में आसमान से गिरा पैरामिलिट्री का पैराशूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुराना हमीदा के नजदीक आसमान से पैराशूट गिरने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग इसलिए डर गए क्योंकि पैराशूट के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी थी। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को पैराशूट से दूर किया। जांच में पता चला कि यह पैराशूट हिमाचल प्रदेश के जिला नाहन स्थित पैरामिलिट्री का था। पैरामिलिट्री पैराशूट के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक सामान पहुंचाने की ट्रेनिंग कर रही है। इस पैराशूट को यमुना नदी के एरिया में उतारना था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह हमीदा हेड के एरिया में गिर गया। मौके पर डीएसपी अभिलक्ष जोशी, थाना शहर यमुनानगर प्रभारी, हमीदा चौकी पुलिस पहुंची। डीएसपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि पैराशूट के साथ लगे बक्सा में कोई संदिग्ध सामान नहीं है। पैरामिलिट्री की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पैराशूट उनके हैंडओवर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें