आर्य समाज मंदिर में मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी। आयोजक
यमुनानगर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विष्णु नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में कारगिल युद्ध के बलिदानी जवानों की स्मृति में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व वायु सेना एसोसिएशन की ओर से किया गया। अध्यक्ष एमआर बंसल ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में कैप्टन केदारनाथ, बलदेव बत्रा, सुरिंदर पाल, दुर्गेश शर्मा, जसबीर सिंह, रोशन लाल, एफजी ऑफ राज कुमार, सुरेंद्र शर्मा, एस. भक्षी, अनिल बाली तथा वायु संगिनी पूनम और सोनिका सहित अनेक पूर्व सैनिकों ने हवन में भाग लेकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद