फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

Mon, 27 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक चौधरी अकरम खान। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने रविवार को विजय मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताते हुए शहर में मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई गई।
मॉडल टाउन स्थित नेहरू पार्क से शुरू हुआ विजय मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस नेहरू पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के हितों को लेकर आवाज बुलंद की। विधायक अकरम खान ने कहा कि नीट पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण जिन युवाओं ने मानसिक तनाव में अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों को सरकार आर्थिक सहायता दे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दो मांगें अभी भी लंबित हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के लिए प्रधानमंत्री युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। मार्च में पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा, रमन त्यागी, लक्ष्मण विनायक, राजकुमार त्यागी, डॉ. राजन शर्मा, अनिल गोयल, राकेश काका मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें