फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओवरलोड वाहनों से रोज लग रहा जाम, लोग हो रहे परेशान

Mon, 05 Jan 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। यमुनानगर-गुमथला वाया जठलाना मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के कारण लगातार लग रहे जाम से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना घंटों तक जाम की स्थिति बने रहने से आमजन, किसान, कर्मचारी और मरीज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान ने कहा कि जठलाना से लेकर खजूरी तक सड़क मार्ग पर हर समय ओवरलोड वाहनों के कारण जाम लगा रहता है। चेकिंग के नाम पर सड़क पर ट्रकों को रोक दिया जाता है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। उन्होंने कहा कि किसी को ड्यूटी पर जाना होता है, किसी को अस्पताल दवाई लेने जाना होता है, लेकिन जाम के कारण लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें