फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चौकी इंचार्ज, तीन एएसआई समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

Sat, 28 Dec 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गैंगवार में दो लोगों की हत्या के बाद एसपी यमुनानगर ने चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और एसआई शमशेर को चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है।। ये कार्रवाई घटना स्थल पर चंद कदमों पर पुलिस चौकी होने के बाद भी चौकी के कर्मचारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को रादौर क्षेत्र के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में सुबह करीब आठ बजे पांच शूटरों ने शराब कारोबारी पंकज मलिक और उसके साथियों पर गोलियां बरसाई थी। जिस जिम के बाहर ये वारदात हुई थी उससे मात्र 100 कदम की दूरी पर खेड़ी लक्खा पुलिस चौकी स्थित है लेकिन फायरिंग के समय पुलिस चौकी में दुबकी रही। पुलिस यदि मौके पर पहुंच जाती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती। एसपी राजीव देसवाल ने इस पुलिसकर्मियों की बडी लापरवाही माना है। इसलिए चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई सुरेंद्र व जसवीर, हैड कांस्टेबल कृष्ण, कांस्टेबल गुलाब, रवि और दलवीर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

-लापरवाही के कारण सभी को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने एसआई शमशेर को चौकी इंचार्ज नियुक्त किया है।

राजीव देसवाल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें