फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचकूला में प्रदर्शन के लिए बनाई रूपरेखा

Tue, 08 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रादौर सब डिवीजन में सोमवार को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 18 जुलाई को पंचकूला में होने जा रहे प्रदर्शन की तैयारी को लेकर रहा। इस दौरान प्रदर्शन करने की रूपरेखा बनाई गी।
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष आशीष धीमान व यमुनानगर डिवीजन के यूनिट अध्यक्ष प्रिंस बिंद्रा ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष धीमान ने कहा सरकार की ओर से रोजगार सुरक्षा देने में देरी हो रही है। 10 महीने से भी अधिक समय हो गया, लेकिन अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ। जिससे विद्युत विभाग के कर्मचारी इस देरी को देखते हुए खफा हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रदेश कार्यकारिणी ने मोरनी हिल में बैठक करके सर्वसम्मति से फैसला लिया गया 18 जुलाई को एक बड़ा आंदोलन पंचकूला में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, हरियाणा पावर जेनरेशन थर्मल के एमडी को प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।
यदि सरकार जल्द ही रोजगार सुरक्षा के लिए एसओपी जारी नहीं करती तो आगे की भूमिका बनाकर लड़ाई लड़ने का कार्य यूनियन करेगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा चुनाव के समय सरकार द्वारा रोजगार सुरक्षा की बात कही गई जिसको देखते हुए कच्चे कर्मचारियों और उनके परिवारों ने वोट फॉर एक्ट देखते हुए वोट दिया। जिसका असर भी हरियाणा में देखने को मिला। सरकार का जीतने का अंतर डेढ़ लाख रहा। कर्मचारियों का कहना है यदि कर्मचारी साथ नहीं देते तो सरकार की रहा आसान नहीं थी।
विज्ञापन

इसको देखते हुए हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष रादौर सब डिविजन के एसडीओ से मिले और कर्मचारियों की समस्याएं उनके सामने रखीं। साथ ही सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग रखी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राौदर सब डिवीजन के प्रधान शिवचरण राणा, सुखबीर सैनी, पंकज, संदीप, संजीव, राहुल, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें