फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविरों में पहुंचीं 353 में से 64 शिकायतें लंबित

Wed, 25 Dec 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। अभी तक लगे समाधान शिविरों कुल 353 शिकायतें आई हैं। इनमें से 289 शिकायतों को समाधान किया जा चुका है और 64 शिकायतें लंबित हैं।
वहीं मंगलवार को भी नगर निगम के यमुनानगर और जगाधरी कार्यालय में लगे समाधान शिविर में निगम से संबंधित तीन शिकायतें आई। यमुनानगर कार्यालय में एक शिकायत प्रोफेसर कॉलोनी में नाली की सफाई कराने व दूसरी शिकायत गोल्डनपुरी कॉलोनी में प्रॉपर्टी आईडी की लोकेशन सही कराने की पहुंची। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दोनों शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनकी जांच कर जल्द निवारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जगाधरी स्थित निगम कार्यालय में स्पीड ब्रेकर बनाने संबंधित एक शिकायत पहुंची। इसके निवारण की प्रक्रिया निगम द्वारा शुरू कर दी गई है। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि नगर निगम से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए हरियाणा सरकार के निर्देशों पर जगाधरी व यमुनानगर स्थित निगम कार्यालयों में हर कार्य दिवस पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें