फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अपडेटेशन के लिए खुला पोर्टल, बीच में अटकने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला लेने का चौथा चरण शुरू हो गया है। चौथे चरण में आवेदन के अपडेट के लिए विभाग का पोर्टल खुल गया है। इस चरण के लिए मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को जारी होगी। आवेदन में अपडेट के लिए विद्यार्थी सुबह से ही संस्थान पहुंच रहे हैं, लेकिन विभाग का पोर्टल इसमें साथ नहीं दे रहा है। तकनीकी अटक अटक कर चलने के कारण दाखिला समिति सदस्यों के साथ विद्यार्थियों को भी परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों का दाखिला करवाने आए अभिभावकों को हुई। पोर्टल के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। दिनभर पोर्टल की यही स्थिति बनी रही। पोर्टल के कारण पहले दिन से ही दाखिला समिति सदस्यों व विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले चरण के दौरान पहले दिन पोर्टल शाम को चला, जिस कारण इस दिन मात्र 16 ही दाखिले हो पाए। वहीं मंगलवार को भी विद्यार्थियों को यह परेशानी उठानी पड़ी। आईटीआई का यह चौथा चरण 28 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगा। मंगलवार को 70 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने आवेदन में अपडेट करवाया। जबकि सोमवार को 103 विद्यार्थियों ने अपना फार्म अपडेट करवाया था।
विज्ञापन


जिले की सबसे बड़ी एवं नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा ट्रेड व यूनिट हैं। इस संस्थान में कुल 32 ट्रेड्स और 83 यूनिट हैं। जिसमें कुल 1344 सीटें हैं। आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया के तीन चरण पूरे हो गए हैं। इन तीन चरणों में अपेक्षाकृत कम दाखिले हुए हैं। इस आईटीआई में कुल 758 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 586 सीटें खाली हैं। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के कुल चार चरण आॅनलाइन चलेंगे। जिसमें से तीन चरण समाप्त हो गए हैं और मात्र 56 प्रतिशत ही सीटें भरी हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार सीटें कम भरी हैं। पिछले साल तीसरे चरण में 75 प्रतिशत से ज्यादा सीटें भर गई थी। चौथे चरण में करीब 350 से 400 विद्यार्थियों को सीट अलॉट होगी। यदि इस चरण में दाखिला शत प्रतिशत भी होता है, तो पौने दो सौ से ज्यादा सीटें खाली रह जाएंगी।


आईटीआई के वरिष्ठ अनुदेश एवं दाखिला समिति के नोडल अधिकारी पवन कुमार कांबोज ने कहा कि सीट अलॉटमेंट के बाद मूल दस्तावेजों की जांच करवाने के दौरान विद्यार्थी आवेदन पत्र में भरा मोबाइल नंबर साथ लेकर आए। चूंकि प्रक्रिया का ओटीपी पंजीकृत नंबर पर ही आता है। ऐसे में मोबाइल साथ न होने से ओटीपी एक्सपाॅयर हो जाता है, जिसके बाद दोबारा ओटीपी जनरेट करना पड़ता है। जिसमें ज्यादा समय लगता है। पवन कांबोज ने बताया कि चौथे चरण में 28 जुलाई से तीन अगस्त तक दस्तावेजों की जांच होगी और फीस चार अगस्त तक जमा करवाई जा सकती है। इस दौरान शनिवार व रविवार को भी संस्थान खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें