फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गांव सरांवी में घर व आंगनबाड़ी केंद्र से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने गांव सरांवी में घर व आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण और मिड डे मील का राशन चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव सरांवी निवासी अंग्रेज सिंह ने बिलासपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 23 जुलाई को सुबह 11 बजे घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। 24 जुलाई को शाम छह बजे जब वह घर लौटे तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से नकदी व आभूषण गायब मिले। जिनकी कीमत करीब चार लाख 20 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं, गांव सरांवी निवासी सीता देवी ने बताया कि वह आंगनबाड़ी केंद्र में कार्य करती है। 22 जुलाई को शाम चार बजे वह आंगनबाड़ी केंद्र से काम खत्म करके ताला लगाकर घर लगी थी। 24 जुलाई को जब वह आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची तो वहां से एक क्विंटल गेहूं तथा तीन केन रिफाइंड के गायब मिले। उसने चोरी की सूचना गांव के सरपंच व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें