फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ईमानदारी की सौगंध लेने वालों ने ही लगा दिया खाकी पर दाग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शपथ लेता हूं कि मैं भारत एवं संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखूंगा, जो विधि द्वारा स्थापित है तथा भारत की सार्वभौमिकता तथा सत्यनिष्ठा बनाए रखूंगा तथा अपने कार्यालय के कार्य निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से तथा बिना भेदभाव के रखूंगा। यह शपथ पुलिस वालों को उस दौरान दिलाई जाती है जब वे भर्ती होते हैं, किंतु इस ईमानदारी की सौंगध लेने वालों ने ही अब खाकी पर दाग लगा दिया। गत 10 मार्च को थाना साढौरा से शुरू हुई थी भ्रष्टाचार पोल की शुरुआत, तब से अब तक तीन थानों के एसएचओ सहित एक छछरौली थाना का चालक रिश्वत के साथ पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले 20 दिनों की बात करें तो इस साल का जिले में भ्रष्टाचार का पहला बीज 10 मार्च को थाना साढौरा में उपजा। तब से अब तक थाना साढौरा, लक्खा सिंह खेड़ी पुलिस चौकी, थाना गांधी नगर के एसएचओ व जांच अधिकारी के अलावा थाना छछरौली के चालक रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

बॉक्स
रिश्वत मामले में गिरफ्तार पुलिसकर्मी एक नजर में
-
फोटो-13
तारीख : 10 मार्च
थाना : साढौरा
आरोप :- खनन सामग्री से लदे ट्रकों को निकालने की एवज में मांगी रिश्वत
50 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किए गए।
एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने थाना साढौरा प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को शुक्रवार की देर शाम थाने के अंदर ही 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप है खनन सामग्री से लदे ट्रकों को साढौरा क्षेत्र से निकालने के लिए एसएचओ धर्मपाल द्वारा 2500 रुपये प्रति वाहन की रिश्वत मांगी जा रही है। इस शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को पाउडर लगे 50 हजार रुपये और 20 वाहनों की सूची के साथ थाने में अपने कमरे में बैठे एसएचओ धर्मपाल के पास भेजा गया था।
विज्ञापन



-
फोटो-14
तारीख : 11 मार्च
थाना : छछरौली
आरोप : पकड़ी गई जेसीबी को छोड़ने की एवज में मांगी रिश्वत
10500 रुपये की रिश्वत के साथ किए गए गिरफ्तार
वहीं थाना छछरौली के चालक संजीव को विजिलेंस की टीम नें 10500 रुपये की घूस लेते काबू किया था। इन पर आरोप है आठ मार्च को प्लांट से जेसीबी को कब्जे में लिया था। पुलिस द्वारा पकड़ी गई जेसीबी को छोड़ने के मामले में ड्राइवर संजीव उसे एक लाख की मांग कर रहा था, लेकिन इतनी राशि वह देने में असमर्थ था। ऐसे में एक लाख रुपये से घटाकर राशि को 30 हजार रुपये कर दिया। 19 हजार 500 रुपये तो मौके पर दे दिए थे, जबकि 10500 रुपये देने बाकी थे। इस शेष राशि को लेने के लिए आरोपी चालक शिकायतकर्ता पर बार-बार फोन कर रहा था। इससे वह काफी परेशान था।



फोटो-15
तारीख : 26 मार्च
चौकी : खेड़ी लक्खा सिंह चौकी
आरोप : केस दर्ज किए बिना शिकायत का निपटारा करने की एवज में मांगी रिश्वत
10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ किया था काबू
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पंचकूला ने रविवार को खेड़ी लक्खा सिंह पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई कंवल राणा को एक व्यक्ति से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। दो हजार रुपये रिश्वत के पहले लिए जा चुके थे। इन पर आरोप है वह केस दर्ज किए बिना ही शिकायत का निपटारा कर देगा। इसकी एवज में उसे 10 हजार रुपये रिश्वत देनी होगी।


फोटो-16
तारीख : 28 मार्च
थाना : गांधी नगर
आरोप : लड़ाई झगड़े के केस में नाम निकालने की एवज में मांगी रिश्वत
यहां एसपी द्वारा जांच कराई तो धरे गए
वहीं लड़ाई झगड़े के केस से नाम निकालने की एवज में दो लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में थाना गांधी नगर के एसएचओ सुभाष चंद व जांच अधिकारी एएसआई संजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने रुपये लेने के बाद भी शिकायतकर्ता के पिता का नाम केस से नहीं हटाया और धारा भी नहीं बदली। जिस पर चांदपुर के आशिक ने एसपी मोहित हांडा को शिकायत कर दी। एसपी ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। एसपी ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें