फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिक्षक से हजारों रुपये की ऑनलाइन ठगी

Thu, 09 Jan 2025 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती नगर। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर उन्हें अपने झांसे में लेकर कुल 99.88 हजार रुपये की ठगी की गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छप्पर थाना क्षेत्र के कान्हड़ी निवासी सलिंद्र कुमार ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात है। मंगलवार को उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम रवि बताया और कहा कि वह एसबीआई कस्टमर केयर दिल्ली से बोल रहा है। कॉलर ने कहा कि आपके एक क्रेडिट कार्ड दिल्ली मे चल रहा है और कई बैंकों में खाते हैं।
जिनमें बड़ी बड़ी ट्रांजेक्शन हो रही हैं। यही नहीं क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये की खरीददारी की गई है। सलिंद्र ने इससे इंकार किया तो आरोपी ने बैंक डिटेल भेजने को कहा। जिसके बाद उन्होंने कॉलर को बैंक डिटेल और एटीएम की डिटेल भेज दी। जिसके बाद आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर खाते में पैसे ट्रांसफर करा लिए। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें