फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पैक्स केंद्र के ताले तोड़ हजारों रुपये का सामान चुराया

Thu, 09 Jan 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। चोरों ने धौड़ंग गांव स्थित पैक्स केंद्र के कार्यालय से ताले तोड़ कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पैक्स केंद्र के प्रबंधक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पैक्स केंद्र के प्रबंधक पवन कुमार श्योराण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को किसी ने पैक्स केंद्र के बाहर लगी ग्रिल का ताला तोड़ कर कार्यालय में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने गोदाम, कार्यालय से दो इनवर्टर, तीन बैटरे, एक एलसीडी, एक सेट ऑफ बॉक्स, खरपतवार नाशक दवाएं चोरी कर ली। इससे पैक्स केंद्र को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पैक्स केंद्र में कोई सुरक्षा कर्मचारी नहीं है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें