फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में दाखिला के ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। राजपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग व द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) में प्रवेश के लिए संस्थान अवसर देने जा रहा है। 10वीं पास विद्यार्थी डिप्लोमा प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग प्रवेश आवेदन पत्र व 12वीं (विज्ञान वर्ग) अथवा दो वर्षीय आईटीआई विद्यार्थी ऑनलाइन जाकर द्वितीय वर्ष के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच, मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच और इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग ब्रांच, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच में प्रवेश के लिए स्थान रिक्त हैं। संस्थान के दाखिला ब्रांच इंचार्ज देव सुमन वर्मा ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद आवेदन प्रक्रिया रोजाना बढ़ रही है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर संस्थान व दाखिला संबंधी जानकारी ले सकते हैं।
इन शाखाओं में इतनी सीट
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-60
सिविल इंजीनियरिंग-60
मैकेनिकल इंजीनियरिंग-60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग-60
इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग-60
घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल देव सुमन वर्मा ने बताया कि टेक्निकल कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदक घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें साइट पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के दौरान सभी 10वीं, 12वीं, आईटीआई क्लास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित मांगें गए अन्य दस्तावेज अपलोड करने होंगे। राज्य से बाहर के आवेदक को चरित्र प्रमाणपत्र और डोमिसाइल सर्टिफिकेट भी अपलोड करना होगा। लड़कों को ऑनलाइन पंजीकरण फीस 500 और लड़कियों के लिए 200 फीस जमा करवानी होगी। ऑनलाइन आवेदन फीस छह सितंबर तक जमा की जा सकेगी। अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट नौ अगस्त को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

लड़कियों के लिए 5,150 रुपये होगी फीस
देव सुमन वर्मा ने बताया कि पॉलिटेक्निक में लड़कियों के लिए 5,150 प्रति वर्ष फीस होगी। जिसमें 1500 डेवलपमेंट फंड, 600 रुपये परीक्षा, 700 रुपये बिल्डिंग फंड , 250 स्टूडेंट्स फंड, 1200 और 1500 रुपये सिक्योरिटी फीस देनी होगी। वहीं लड़कों को 8150 प्रति सेमेस्टर फीस देनी होगी। जिसमें 3000 रुपये ट्यूशन फीस, 1500 डेवलपमेंट फंड, 250 बिल्डिंग फंड, 1200 स्टूडेंट फंड, 700 रुपये परीक्षा और 1500 सिक्योरिटी फीस देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें