फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्षीय बच्चे से चली एयरगन, एक साल की मासूम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव चिक्कन में 10 वर्षीय बालक से खेल-खेल में एयरगन चलने से एक साल की बच्ची के माथे पर छर्रे लग गए। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर बच्ची को स्थानीय अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां भी हालत में बिगड़ने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चिक्कन निवासी रामकुमार के घर में उसकी बहन का लड़का सागर घर में एयर गन से खेल रहा था। रामकुमार जंगली इलाका होने के कारण एयरगन खेतों से जंगली जानवरों को निकालने के लिए रखता है। खेल-खेल में ही सागर के पास उसकी एक वर्षीय बच्ची प्रियांशी पहुंच गई। इस दौरान सागर के हाथ से एयरगन का बटन दब गया, जिससे निकले छर्रे एक वर्ष की प्रियांशी के माथे में लग गए। इससे खून बहने लगा और बच्चे चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बच्चों के पास पहुंचे। परिजन बच्ची को प्रतापनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर से भी चिकित्सक ने बच्ची की हालत को गंभीर देख चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रतापनगर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चिक्कन गांव में बच्ची के सिर में एयर गन का छर्रा लग गया। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। तब तक बच्ची को परिजन अस्पताल ले जा चुके थे। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें