समाधान शिविर में अपनी शिकायतें व समस्याएं रखते लोग। डीआईपीआरओ
- फोटो : इंटरमीडिएट में 89.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पांचवें स्थान पर रहे धनीराम को मिठाई खिलाते प्रबंधक।
जगाधरी। जिला सचिवालय में वीरवार सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान शिविर में कुल छह शिकायतें आईं। सभी शिकायतें समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दी गई हैं।
इस दौरान खेड़ा फार्म निवासी पिंकी ने बिजली का काटा मीटर पुन लगवाने बारे, यमुनानगर निवासी मीरा ने स्कूल प्रमाणपत्र न देने, प्रदीप कुमार ने खराब बिजली मीटर और गलत बिल भेजे जाने बारे, आर्य नगर निवासी कर्मवीर ने दिव्यांग पेंशन का एरियर दिलवाने बारे, यमुनानगर निवासी संजीव नंदा ने आरटीई के तहत निजी स्कूलों द्वारा सीटों को गलत जानकारी देकर अधिकारों का हनन की शिकायतें व समस्याएं रखी। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार ने समाधान शिविर में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दस मिनट के योग का भी अभ्यास करवाया। संवाद