फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का एक नया मरीज मिला, दो ठीक भी हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक और नया मरीज मिला है। जबकि दो लोग स्वस्थ हो गए हैं। ये जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि अब जिले का रिकवरी रेट 98.28 प्रतिशत हो गया है। जिले की दोहराव दर 278 दिन है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल आबादी का 34.08 प्रतिशत का कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 24679 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जबकि जिले में 24258 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में नौ संक्रमित मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कुल नौ सक्रिय मरीज हैं। अभी तक कुल 409750 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। जिनमें से 380771 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1758 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें