फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख रुपये की लॉटरी जीतने का लालच देकर एक लाख 2300 रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 25 लाख रुपये की लाटरी जीतने का लालच देकर दो आरोपियोें ने हरिपुर जट्टान निवासी प्रवीण पंजेटा से एक लाख 2300 रुपये ठग लिए। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव हरिपुर जाटान निवासी प्रवीन पंजेटा ने बताया कि आठ मार्च को दोपहर करीब तीन बजे उसके व्हाट्सएप नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया वह अमृतसर पंजाब से राणा प्रताप बोल रहा है। उसने कहा कि आपने केबीसी में 25 लाख रुपये की लाटरी जीती है। जब उसने कहा कि उसने कोई आवेदन नहीं किया। इस पर आरोपी ने कहा कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर केबीसी में 25 लाख रुपये की लाटरी लगी है और रकम प्राप्त करने के लिए उसे जीएसटी टैक्स, सर्विस चार्ज व अन्य फंड भरने होंगे। आरोपी ने उसे बताया कि उसे 9100 रुपये सर्विस चार्ज, 75000 रुपये इनकम टैक्स व 18000 रुपये चेक पास होने का चार्ज है। उसने अपने आरोपी के अकाउंट में 9100 रुपये सर्विस चार्ज व 18000 रुपये चेक पास के नाम के डाल दिए। अगले दिन आरोपी ने उसे फोन करके कहा कि केवल 75 हजार रुपये इनकम टैक्स के और जमा करवाने होंगे। इसके बाद उसके अकाउंट में लाटरी के 25 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा कर कुल एक लाख 2300 रुपये जमा करवा लिए।
प्रवीन ने बताया कि अगले दिन कर्ण सिंह नाम के व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उसे कहा कि वह पंजाब नेशनल बैंक से बोल रहा है और उसकी फाइल उसके पास आ गई है। यह पैसे प्राप्त करने के लिए उसे टैक्स के रूप में 60 हजार रुपये उसके अकाउंट में जमा करवाने होंगे। जब उसने पैसे जमा करने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच की और उसके अकाउंट से रुपये काटने की धमकी दी। उसने राणा प्रताप पर फोन किया। इस पर आरोपी ने पुलिस को शिकायत देने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें