फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कॉर्पियो की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Fri, 25 Oct 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में रिटायर्ड रेल कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हादसा थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के बहरामपुर के पास हुआ। कैत गांव निवासी राये सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बड़े भाई रिटायर्ड रेलकर्मी बाबूराम के साथ जगाधरी किसी काम से आया था। बुधवार शाम को जगाधरी से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। उसके साथ एक बाइक और चल रही थी। जिस पर दो युवक सवार थे। जैसे ही हम बहरामपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक स्कॉर्पियो ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने स्कॉर्पियो चालक जयबीर निवासी आलमपुर थाना चिलकाना जिला सहारनपुर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे में घायलों को यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही मृतक बाबूराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें