फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुल्हाड़ी व सरियों से परिवार पर हमला, तीन घायल

Fri, 25 Oct 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के घोड़ो पीपली गांव में पेड़ों की कटाई को लेकर हुई कहासुनी में कुछ लोगों ने परिवार के सदस्यों पर कुल्हाड़ी, डांगरा व सरिया से हमला कर दिया। हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जां शुरू कर दी।
घोड़ो पीपली निवासी शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेड़ों की कटाई का काम करता है। उसके साथ उसका भाई ऋषिपाल व सुलेंद्र तथा उनके लड़के रोबिन व राजदीप भी पेड़ कटाई का काम करते हैं। 16 अक्तूबर को उसके भतीजे रोबिन व राजदीप की पेट कटाई को लेकर गांव के ही जसबीर के साथ कहासुनी हो गई। इस पर जसबीर उसके भतीजों के साथ गाली गलौच करने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद जसबीर ने अपने दो लड़कों अंकुर व दिनेश, भाई नरेश, भतीजे विक्की, संजय, प्रवीन, विकास के साथ मिलकर उनके घर के बाहर आकर उन्हें गालियां देने लगा। जब शोर सुनकर जब राजदीप घर से बाहर आया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद जब वह और उसका भाई ऋषिपाल राजदीप को छुड़वाने के लिए गए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें उपचार दिया गया। बूड़िया थाना प्रभारी जसबीर का कहना है कि मामले में आठ आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें