फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सौ शिक्षकों ने तनावमुक्त पढ़ाई का लिया प्रशिक्षण

Tue, 30 Jun 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर के डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिक्षकों के लिए विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्रोत्साहित करना विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी के 100 शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, उन्हें तनावमुक्त, आत्मविश्वासी एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के प्रभावी उपायों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुरूप दीप प्रज्ज्वलन एवं ईश्वर गुणगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य रमन कुमार शर्मा व जगाधरी पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनूप चोपड़ा की अगुवाई में हुआ। कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों का मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत एवं व्यक्तित्व निर्माण का आधार भी होता है। शिक्षक विद्यार्थियों की भावनाओं को समझकर उनका सहयोग करें तो वे चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें