फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कैंटर व ट्रक की भिड़ंत में एक चालक की मौत, दूसरा घायल, हाईवे पर लगा जाम

Fri, 16 Feb 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 के सुढैल मोड़ पर देर रात पत्ता- कुट्टी से भरे कैंटर व रेत-बजरी से भरे ट्रक की आमने सामने की भिडंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन हाईवे पर पलट गए। इस हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रक चालक घायल हो गया। इसके बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। कैंटर चालक की पहचान पंजाब के लुधियाना के मलसीया गांव निवासी सुखदेव पाल के रूप में हुई। उसका शव कैंटर की बॉडी में बुरी तरह फंसा हुआ था। लोगों ने बड़ी मुश्किल से शव को निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना जिले के मलसीया गांव निवासी मोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 45 वर्षीय बेटा सुखदेव पाल उर्फ पम्मा चालक था। कुछ दिन से वह लुधियाना के शास्त्री नगर निवासी जितेंद्र भाटिया के कैंटर पर चालक के रूप में कार्य कर रहा था। बुधवार को उसका बेटा खजूरी रोड पर कैंटर लेकर आया था। खजूरी रोड से उसने कैंटर में पत्ता- कुट्टी लोड करवाया। रात करीब नौ बजे वह कैंटर में पत्ता कुट्टी लेकर पंजाब के होशियारपुर जिले के गढशंकर के लिए रवाना हुआ था। नेशनल हाईवे 344 पर जब वह सुढैल मोड़ पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से ट्रक के साथ उसके कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना तेज था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए और क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में सुखदेव पाल की मौके पर ही मौत हो गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसका शव ट्रक की बॉडी में बुरी तरह फंसा हुआ था। जबकि ट्रक चालक बुरी तरह घायल था। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। फर्कपुर थाना पुलिस ने लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया। घायल चालक की पहचान सहारनपुर के मुजफ्फराबाद निवासी मोबिन के रूप में हुई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को साइड में कराया और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक मोबिन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







खिड़कियां तोड़कर निकाला सुखदेव का शव -

मोहन लाल ने बताया कि उन्हें कैंटर मालिक जितेंद्र भाटिया व यूनियन प्रधान सुखबीर ने हादसे की सूचना दी। जिसके बाद वह अपनी पत्नी छिंद्र पाल व सुखदेव की पत्नी काजल शर्मा के साथ मौके पर पहुंचा। शव की शिनाख्त की। उन्हें पता चला कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ। हादसे में उसके बेटे सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव कैंटर की बॉडी में बुरी तरह फंस गया था। लोगों ने खिड़कियां तोड़कर बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन



वर्जन
हादसे की सूचना पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में सुखदेव पाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने हाइड्रा क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को साइड में करके जाम खुलवा दिया। मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। - एसआई दल सिंह, जांच अधिकारी, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन



हाईवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें