फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्टरियों में जांच शुरू, मंडौली मंडी में घटी लकड़ी की आवक

Fri, 16 Feb 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। लक्कड़ मंडी मंडौली में आढ़तियों की ओर से की गई आधे दिन की हड़ताल के बाद प्रशासन ने प्लाईवुड फैक्टरियों में जांच शुरू कर दी है। मार्केट कमेटी की टीम हर फैक्टरी में जाकर जांच कर रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि उनके पास कितनी लकड़ी कब और कहां-कहां से आई है। प्लाईवुड फैक्टरियों में इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि लकड़ी पक्के बिल पर ली जा रही है या नहीं। यदि लकड़ी का बिल नहीं मिला तो उसका चालान किया जा सकता हैं।
डीएमओ के अलावा आसपास की अनाज मंडियों से सचिवों की ड्यूटी भी फैक्टरियों की जांच के लिए लगाई गई है। क्योंकि जिले में करीब 300 प्लाईवुड फैक्टरियां हैं। इसलिए सभी की जांच करने में तीन सप्ताह से एक माह तक का समय लग सकता है। इस संबंध में मार्केट कमेटी यमुनानगर के सचिव गौरव आर्य ने बताया कि प्लाईवुड फैक्टरियों में जाकर लकड़ी के बिलों की जांच शुरू कर दी है। जिस फैक्टरी में लकड़ी बिना बिल के मिलेगी उसका चालान किया जाएगा। वहीं मंडौली मंडी के पास लगे नाके नहीं हटाए जाएंगे। जो ट्राली मंडी में नहीं जाएगा उसके चालक से नोट किया जाएगा कि वह किस फैक्टरी में लकड़ी ले जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


मंडी में ट्राली ले जाने का नहीं बनाएंगे दबाव
जिले के अलावा दूसरे राज्यों से लकड़ी लेकर आने वाली ट्रालियों को मंडौली मंडी के अंदर भेजा जा सके इसलिए मार्केट कमेटी के अधिकारियों की ओर से मंडी के बाहर नाके लगाए गए हैं। जहां पर कमेटी के कर्मचारी तैनात रहते हैं। जो ट्राली सड़क पर खड़ी होती है उसे ही कर्मचारी मंडी के अंदर भेजते हैं। इसी बात से नाराज होकर सोमवार को मंडी के आढ़तियों ने हड़ताल कर दी थी और लकड़ी की खरीद करने से मना कर दिया था। आढ़तियों ने इन नाकों को सड़क से हटाने की मांग की थी। अब मार्केट कमेटी ने निर्णय लिया है कि वह नाके नहीं हटाएंगे। परंतु कर्मचारी लकड़ी की ट्रालियों को मंडी के अंदर ले जाने का दबाव ड्राइवर पर नहीं बनाएंगे। जो ट्राली मंडी में नहीं जाएगी उसके ट्रैक्टर का नंबर नोट करके रिकॉर्ड में यह दर्ज किया जाएगा कि वह किस फैक्टरी में लकड़ी लेकर जा रहा है। इससे कमेटी के पास रिकॉर्ड रहेगा कि किस फैक्टरी में कितनी लकड़ी गई है।
विज्ञापन

-
मंडी में लगातार घट रही लकड़ी की आवक
मंडौली लक्कड़ मंडी में लकड़ी की आवक लगातार घट रही है। वर्ष 2023 में जनवरी माह में मंडी में कुल 825840 क्विंटल लकड़ी आई थी। वहीं इस साल जनवरी में मात्र 590436 क्विंटल लकड़ी ही आई है। आखिरी बार पिछले साल अक्तूबर माह में 834064 क्विंटल लकड़ी आई थी। इसके बाद नवंबर में 474654 क्विंटल, दिसंबर में 610264 क्विंटल लकड़ी आई है। लगातार लकड़ी का घटना चिंता का विषय है। कहा तो यह भी जा रहा है कि 40 प्रतिशत लकड़ी बिना बिल के फैक्टरियों में जा रही है ताकि जीएसटी व मार्केट फीस बचाई जा सके। इससे सरकार को हर साल करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।


यमुनानगर लक्कड़ मंडी मंडौली में गत 13 माह में आई लकड़ी।

महीना क्विंटल
जनवरी 2023 825840
फरवरी 704118
मार्च 677942
अप्रैल 703812
मई 889626
जून 812535
जुलाई 535822
अगस्त 835902
सितंबर 404051
अक्तूबर 834064
नवंबर 474654
दिसंबर 610264
जनवरी 2024 590436
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें