फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
छोटा बांस में रामविचार वाटिका के पास एसके रोड पर वीरवार की सुबह दो स्कूटी सवार पापुलर से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गये। जिस कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने इलाज के लिये सरकार अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे यमुनानगर रेफर किया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर की तहसील में बने ट्रेजरी कार्यालय का चपरासी अनिल कुमार (21) निवासी गांव शेरा, जिला पानीपत व उसका साथी मनीराम (40) निवासी समालखा, जिला पानीपत सुबह स्कूूटी पर किसी काम से यमुनानगर जा रहे थे। तभी छोटाबांस में एसके रोड पर रामविचार वाटिका के पास एक पापुलर की लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। मृतक अनिल कुमार कुछ महीनों पहले ही ग्रुप डी की नौकरी में चपरासी के पद पर नियुक्त हुआ था। जिसे कुछ महीनों पहले ही डेपुटेशन पर जगाधरी से ट्रेजरी कार्यालय रादौर में चपरासी के पद पर तैनात किया गया था। अनिल कुमार दो महीने की बच्ची का पिता था। ट्रैजरी रादौर के कर्मचारी के निधन पर शहर में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें