फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग ने ली एक की जान

Mon, 11 Nov 2013 12:33 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी-पांवटा साहिब मार्ग पर ट्रिपल राइडिंग के चलते एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात बुड़िया चौक  के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर हुआ।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। गंगा नगर कॉलोनी निवासी विप्लव सरकार, मदन राय और लिटन राय छछरौली रोड स्थित हीरा प्लाइवुड फैक्टरी में ठेके दार कुंदन गुप्ता के पास काम करते हैं।

रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे ठेकेदार कुंदन गुप्ता ने मदन राय को बाइक देकर मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए बाजार में भेजा। इस दौरान उसके साथ उसके साथी विप्लव और लिटन राय भी साथ चल पड़े। बाइक मदन चला रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में मदन राय ने शराब का सेवन किया।
विज्ञापन


बाजार में मोबाइल रिचार्ज नहीं होने पर वह बुड़िया चौक पर गए, लेकिन रात होने के कारण वहां भी दुकानें बंद हो चुकी थी। बिना रिचार्ज जब वह बुड़िया चौक से वापस फैक्टरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक मदन राय चला रहा था। उसके पीछे विप्लव और सबसे पीछे लिटन बैठा था। रास्ते में जब वह कपूर अस्पताल के पास पहुंचे तो बाइक तेज गति होने और ट्रिपल राइडिंग होने पर अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल तीनों युवकाें को ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक को मार्ग से साइड में करवाकर जाम खुलवाया। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने विप्लव सरकार को मृत घोषित किया, जबकि मदन राय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लिटल राय को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें