फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कहां दबी रोडवेज में ड्राइवरों की भर्ती लिस्ट

Sat, 09 Nov 2013 05:28 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज में ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया पहले तो इतनी धीमी गती से चली की इंटरव्यू तक महीनों लग गए। इंटरव्यू होकर लिस्ट हेड ऑफिस भेजे दो महीने के करीब का समय हो गया है।
विज्ञापन


लेकिन लिस्ट आउट ही नहीं की जा रही है। आवेदन करने वाले सैकड़ों बेरोजगार लिस्ट जारी होने के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन कहीं लिस्ट जारी होती नहीं दिख रही है।

लिस्ट कब तक जारी होगी, अधिकारी भी यह बताने में असमर्थता जता रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि लिस्ट जारी सरकार की ओर से करनी है, यहां से लिस्ट चंडीगढ़ कार्यालय में पहुंचा दी गई है। कुल मिलाकर अब गेंद सरकार के पाले में है, वहीं उम्मीद कांग्रेस की गोहाना रैली से भी रोडवेज अधिकारी और आवेदन करने वाले लगा रहे हैं।
विज्ञापन


68 ड्राइवरों की होनी है भर्ती
यमुनानगर डिपो में 68 ड्राइवराें की भर्ती होनी है। इसके लिए सैकड़ों आवेदन आए थे। सितंबर माह में इंटरव्यू हो चुके हैं और जो लिस्ट इंटरव्यू के बाद बनी है वह स्थानीय अधिकारियों की ओर से हेड ऑफिस भेज दी गई है, लेकिन देरी कहां हो रही है किसी को नहीं पता। इन 68 ड्राइवरों के आने से एक तो पुराने ड्राइवरों को रेस्ट मिल पाएगा, वहीं नई बसें भी रोडवेज डिपों में जुड़ेंगी।

ड्राइवरों के इंतजार में नई बसें
ड्राइवरों की कमी के चलते जहां रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं सैकड़ाें नई बसें भी सड़कों पर नहीं उतर पा रही हैं। यमुनानगर में फिलहाल 160 बसें ऑन रूट हैं। मार्च तक यमुनानगर डिपों में 190 बसों की संख्या होनी है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक ड्राइवरों की भर्ती नहीं होती बसों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जा सकती। ऐसा माना जा रहा है कि भर्ती के बाद पूरे हरियाणा में 1500 नई बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल होनी हैं, वहीं ड्राइवरों की कमी के चलते पुराने ड्राइवरों को रेस्ट नहीं मिल पा रहा है।

भैयादूज के दिन सामने आई थी दिक्कत
वैसे तो डिपो में ड्राइवरों की कमी हर दिन खल रही है, लेकिन चार दिन पहले भैयादूज पर ड्राइवरों की कमी यमुनानगर डिपो को खूब खली थी। हर रूट पर यात्रियों की भीड़ ही भीड़ थी, लेकिन स्पेशल बसें चलाने के लिए ड्राइवर ही नहीं थे। बसें अपने तय समय पर ही चल रही थी। दिल्ली रूट पर तो भैयादूज के दिन शाम तक लाइन लगी रही थी। ड्राइवरों की कमी के कारण सभी एक दो रूट को छोड़ अन्य रूट पर स्पेशल बसें नहीं चल पाई थी।
यमुनानगर डिपो का एडिशनल चार्ज संभाल रहे अंबाला जीएम रविंद्र पाठक का कहना है कि इंटरव्यू के बाद लिस्ट हेड ऑफिस भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही लिस्ट जारी हो जाएगी और रोडवेज को नए ड्राइवर मिल जाएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें