फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी में एक काबू

Thu, 08 Aug 2024 07:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तेलीपुरा गांव निवासी प्रतीक को अमेरिका भेजने के नाम पर उसके पिता अशोक कुमार से 10 लाख रुपये लेकर हड़पने के आरोपी कुरुक्षेत्र के बकाली निवासी मंगलवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी विकास नगर लाडवा निवासी कश्मीरी लाल फरार है। आरोपियों पर बूड़िया थाना पुलिस ने 13 जून को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायत में तेलीपुरा निवासी अशोक कुमार ने बताया था कि उसकी खदरी अड्डे पर श्री बालाजी इंटरप्राइजेज नाम से सीमेंट व सरिया की दुकान है। उसका बेटा प्रतीक पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात जिला कुरुक्षेत्र के बकाली गांव निवासी मंगलवीर व विकास नगर लाडवा निवासी कश्मीरी लाल के साथ हुई। आरोपियों ने नौकरी दिलाने के लिए कंपनी के माध्यम से उसके बेटे को अमेरिका भेजने की बात कही थी। इसके लिए आरोपियों ने 50 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। तब आरोपियों ने अलग-अलग कर उससे 10 लाख रुपये ले लिए थे। लेकिन बाद में आरोपियों ने उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा था। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसे पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक दिए। जब उसने वह चेक बैंक में जमा करवाए तो वह बाउंस हो गए। शिकायत के आधार पर बूड़िया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया था। अब आरोपी मंगलवीर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें