फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देसी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-टू की टीम ने गांव सरांवा के नजदीक से एक व्यक्ति को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-टू के सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम को गांव सरांवा के नजदीक गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि पाबनी मोड़ सरांवा के नजदीक एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम का गठन किया और उक्त स्थान पर दबिश दी। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध देसी कट्टा बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गांव सफीलपुर निवासी रामशरण के रूप में हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें