फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेढ़ क्विंटल गौ मांस बरामद, तीन युवक पकड़े

Thu, 26 Feb 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। पुलिस ने खंड के गांव अम्बवाली के जंगल में गोकशी की सूचना पर छापामार कर करीब डेढ़ क्विंटल संदिग्ध गोमांस बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मांस के टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रताप नगर गुरदयाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अम्बवाली के जंगल क्षेत्र में गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो उन्हें कुछ लोग गोकशी के बाद मांस के टुकड़े पैक करते हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मांस और गौकशी में प्रयुक्त हथियार बरामद किए। कार्रवाई के दौरान नागल पट्टी निवासी आमिर हुसैन और उसके दो बेटों मुस्तकीम और उस्मान को भी पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें