फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर व राशन डिपो समेत चार स्थानों से डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने अलग अलग स्थानों पर घर, वोडाफोन स्टोर, राशन डिपो व सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के कमरे को निशाना बनाया नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के शंकर नगर निवासी शीतल ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति नरेंद्र करीब पांच साल से विदेश में गए हुए है। 30 मई को वह अपने बच्चों समेत घर को ताला लगाकार अपने काम से चंडीगढ़ गई थी। देर शाम जब वह वहां से वापस आई तो उसने देखा कि सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। कपड़े उलट पलट थे। अलमारियां खुली पड़ी थी। जांच करने पर घर से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बालियां, चांदी की चेन और 16 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलसि ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, भटौली निवासी धर्मबीर शर्मा ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वोडाफोन स्टोर की फ्रेंचाइजी ले रखी है। उसका स्टोर श्मशान घाट जगाधरी के सामने है। रोज की तरह देर शाम वह अपने स्टोर को बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब स्टोर पर पहुंचे तो शटर के ताले हुए। शटर बीच से फटा हुआ था। जब वह स्टोर के अंदर गया तो वहां रखे मंदिर के दानपात्र व गल्ले से लगभग चार हजार रुपये गायब थे। तभी उसे पता चला कि उनके स्टोर के साथ लगते राशन डिपो के ताले भी टूटे हुए थे। डिपो होल्डर रेवती रमन धवन ने बताया कि उनके डिपो के अंदर रखे गल्ले व मंदिर के दानपात्र से करीब 2500 रुपये गायब थे। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कुंजपुरा (करनाल) निवासी संजीव कुमार ने बताया वह छछरौली सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन है और अस्पताल के कमरा नंबर पांच में रहता है। शनिवार को करीब तीन बजे के बाद वह अपने क्वार्टर व उसके बाथरूम को बंद करके अपने घर कुंजपुरा चला गया था। सुबह जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसने देखा में कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। कमरें में रखे 50 हजार रुपये व छह चांदी के सिक्के गायब थे। जांच करने पर पता चला कि चोर उसके बाथरूम के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में घुसे और चोरी की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें