फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक 40.52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बाइक सवार एक युवक को सेक्टर-17 की छोटी लाइन से नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी से लगभग दो लाख रुपये कीमत की 40.52 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का रहने वाला है। यहां आजाद नगर गली नंबर 4 में अपने मकान में रह कर नशे का कारोबार कर रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-17 छोटी लाइन से होता हुआ एक युवक बाइक पर सवार होकर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर गुजरेगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक ओम प्रकाश की टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर जांच की तो उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ लाल सिंह को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 40 ग्राम 52 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मऊ के गांव कमालपुर निवासी बृजेश उर्फ मोनू ठाकुर के नाम से हुई। आरोपी आजाद नगर गली नंबर 4 में अपने मकान में रह कर नशे का कारोबार कर रहा था। इंचार्ज प्रमोद ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की बाइक भी कब्जे में ली गई है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी ने नशीले पदार्थ बेचकर मकान बना होगा तो उसे ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें