यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम ने तमंचे के साथ एक आरोपी को काबू किया है। सीआईए-2 इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि गांव नगला साधान के नजदीक एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू कर जब उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में जिसकी पहचान गांव नगला साधान निवासी नवीन कुमार उर्फ किट्टी के रूप में हुई।आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।