यमुनानगर। जगाधरी में बर्तन फैक्ट्री को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोर फैक्ट्री से पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए हैं। जिसमें करीब 70 किग्रा वजन के लौटे शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
जगाधरी के हरिपुरा निवासी कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जय भवानी नाम से पीतल की फैक्ट्री है। सोमवार को जब वह फैक्ट्री पहुंचा तो उसे दीवार पर हाथों और पैरों के निशान दिखाई दिए। इसके बाद वह अंदर के कमरे में गया तो वहां पर पीतल के बर्तन गायब मिले। कमरे से करीब 70 किग्रा वजन लौटे चोर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
इलेक्ट्रोनिक की दुकान में चोरी
जगाधरी। बुधवार को चोरों ने इलेक्ट्रोनिक की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चार दुकान से बैटरी और अन्य सामान ले गए हैं। दुकान के मालिक सुनील कुमार ने थाना शहर जगाधरी में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।