पानीपत। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सीआईए-1 की टीम ने बुधवार देर रात को गश्त के दौरान आसन मोड से एक युवक को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मुबारिक उर्फ लाला निवासी तितरवाडा जिला शामली यूपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पांच माह पहले पिस्तौल सहारनपुर से 12 हजार रुपये में खरीदी थी।
सीआईए-1 प्रभारी विजय ने बताया कि उनकी टीम बुधवार शाम को असंध रोड पर आसन मोड के पास गश्त कर रही थी। उस समय एक सदिग्ध युवक पैदल-पैदल आता दिखाई दिया। युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल मिली। आरोपी युवक मुबारिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह उसे अवैध हथियार रखने का शौक है। वह पांच माह पहले सहारनपुर के एक युवक से 12 हजार रुपये में देशी पिस्तौल खरीदकर लाया था। सीआईए-1 प्रभारी ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि उसके खिलाफ यूपी में छह से अधिक मामले दर्ज हैं। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान हथियार सप्लायर का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो