फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होली के दिन शराब पीकर देवर ने ही किया दुष्कर्म

Sun, 10 Aug 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना फर्कपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने भिवानी के सेक्टर-13 में रह रहे अपने देवर पर दुष्कर्म के करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत महिला पुलिस थाने में दी। आरोप है कि उससे दुष्कर्म गुजरात के सूरत जिले में हुआ। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला सूरत पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 16 जून 2014 को भिवानी के सेक्टर-13 निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसके पास दो बच्चे हैं। पति गुजरात के सूरत में सीआईएसएफ में नौकरी करते हैं। शादी के बाद से पति व ससुराल पक्ष का उसके प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहा।
विज्ञापन

वह बच्चों को लेकर मायके आ गई। 25 नवंबर 2024 को पति ने मायके आकर वादा किया वह उसे ठीक से रखेंगे। चार-पांच दिन रुकने के बाद पति के साथ सूरत गई। वर्ष-2025 में होली के दिन देवर सूरत में उनके घर आया। वहां दोनों भाइयों ने रात में शराब पी। इसके बाद पति घर से चले गए और देवर ने बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

देवर उसे दूसरे कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब पति घर लौटे तो उसने घटना के बारे में उन्हें बताया, मगर पति ने भी अपने भाई का साथ दिया। वह वहां से मायके आ गई और शिकायत महिला थाने में दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है शिकायत के आधार जीरो एफआईआर दर्ज कर केस सूरत पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें