फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध पूर्णिमा पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने अशोक चक्र पर दीया जलाया

विज्ञापन
अशोक चक्र पर दिया जलाते शिक्षा मंत्री कंवर पाल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर बुध पूर्णिमा के अवसर पर वीरवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अशोका एडिट पार्क टोपराकला का दौरा किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने पार्क में स्थित अशोक चक्र पर दीया जला कर विश्व शांति की कामना की। इसके अलावा रादौर के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, सपरंच टोपरा कला मुनीष नेहरा व अन्य ग्रामीणों ने अशोक चक्र पर दीप जला दुनिया को कोरोना वायरस से बचाने की भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया था। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश व दुनिया मे अहिंसा का संदेश फैलाना चाहिए। तभी हम मानवता की सच्ची सेवा कर सकते हैं। इस अवसर पर राम रतन नेहरा व अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें