ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा रविवार को विजय कॉलोनी के निकट हुआ। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शल मोर्चरी में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 70 साल और कद पांच फीट सात इंच है। बुजुर्ग ने स्लेटी रंग का पायजामा कुर्ता और मेहंदी रंग की पगड़ी पहनी हुई थी। मृतक के कपड़ों से कोई ऐसा दस्तावेज व वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। रेलवे पुलिस ने विजय कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी, गांधीनगर व आसपास के क्षेत्र में मृतक के बारे पूछताछ की, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। इस पर पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। संवाद