यमुनानगर। लक्कड़ मंडी के आढ़ती रायपुर निवासी मुस्तकीम पर गोली चलाकर एक लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने पुराना हमीदा की खड्ढा कॉलोनी निवासी सावेज को गिरफ्तार किया है। आरोपी सावेज ने ही योजना बनाकर अपने साथियों से लूट कराई थी। वारदात के समय आरोपी आढ़ती के साथ था। आरोपी को पूछताछ के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में इससे पहले नई दिल्ली निवासी दीपक उर्फ मोनू और करनाल जिला निवासी सिद्धार्थ उर्फ विजय को गिरफ्तार किया जा चुका था।
गांव रायपुर निवासी मुस्तकीम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका खजूरी रोड पर लक्कड मंडी में एमएस टिंबर के नाम से दुकान है। उसने हमीदा निवासी राजविंद्र को पैसे देने थे। 25 मार्च 2023 को वह अपने दोस्त अनिल व पवन के साथ राजविंद्र को पैसे देने के लिए नेशनल हाईवे 344 पर गया था। सुखपुरा गांव के पुल के पास पहुंचे तो वहां पर राजविंद्र अपने दो अन्य दोस्तों के साथ पहुंचा। वहां पर वे नहर की पटरी पर बैठ गए और हिसाब करने लगे। तभी पुल की तरफ से तीन लोग आए। उनके हाथों में पिस्टल व देसी कट्टा था। आरोपियों ने उन पर हथियार तान दिए और पैसों से भरा बैग मांगा। जब उन्होंने देने से मना किया तो आरोपियों ने उन पर गोली दाग दी। इसमें वे बाल बाल बच गए। आरोपियों ने उससे पैसों से भरा बैग व उनके मोबाइल भी छीन लिया। आरोपी पैसों से भरा बैग और मोबाइल छीनकर सड़क की तरफ गए। सदर थाना पुलिस ने तब अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार