फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेयरी संचालक के घर में अलमारी से एक लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी संचालक के घर में अलमारी से एक लाख रुपये चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। डेयरी संचालक अमादलपुर निवासी फुरकान के घर से एक लाख रुपये चोरी कर लिए गए। फुरकान ने अपने भतीजे पर अलमारी का लॉकर तोड़कर रुपये चुराने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमादलपुर निवासी फुरकान ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुकारमपुर गांव के अड्डे पर दूध की डायरी है। शाम करीब छह बजे वह घर से नमाज अदा करने गांव की मस्जिद में चला गया था। करीब आधे घंटे बाद वह घर आया तो उसकी पत्नी आसमां ने उसे बताया कि जब वह घर के बाहर काम कर रही थी तो उसका भतीजा फरमान घर के अंदर से बाहर भागता हुआ निकला। जब वह अंदर गई तो घर में रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। जिसके अंदर से एक लाख रुपये की नकदी गायब थी। जांच अधिकारी एएसआई पवन का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन





एक ही रात में पांच ट्यूबवेलों से हजारों का सामान चोरी

सरस्वती नगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव कान्हड़ी खुर्द में चोरों ने एक ही रात में पांच ट्यूबवेलों से मोटर, स्टार्टर, बिजली तार व अन्य सामान चोरी कर लिया। कान्हड़ी खुर्द निवासी जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उनके गांव के ही रकबे में खेत है। सुबह जब वह खेत में गया तो उसने देखा कि खेत में लगे ट्यूबवेल का स्टार्टर व तार चोरी थी। तभी उसे पता चला कि चोरों ने उनके पड़ोसी किसान मुलखराज सैनी, ओमप्रकाश सैनी, मामचंद सैनी, रमेश सैनी के ट्यूबवेलों से भी मोटर, स्टार्टर व बिजली के तार चोरी कर लिए। छप्पर थाना पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

-

फैक्ट्री की खिड़की तोड़ घुसे चोर, 1.35 लाख का चुराया सामान

जगाधरी। यमुना पावर फैक्ट्री में चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए और वहां से 1.35 लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। खेड़ा फार्म स्थित यमुना पावर फैक्ट्री के पूर्ण चंद ने बताया कि 19 फरवरी की रात चोरों ने फैक्ट्री से करीब एक लाख 35 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। जांच करने पर पता चला कि चोर खिड़की तोड़कर फैक्ट्री के अंदर घुसे और तांबे की पट्टियां, कॉपर बसबार, तांबे के तार व अन्य सामान चोरी कर ले लिए। जिनकी कीमत एक लाख 35 हजार रुपये थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-
जिओ टावर से 30 हजार की केबल व सामान चोरी
जगाधरी। लेबर कॉलोनी निवासी हरविंद्र सिंह ने बताया कि वह चार साल से रिलायंस जिओ कंपनी में टावर इंचार्ज है। उसके पास यमुनानगर एरिया है। कंपनी का एक टावर जगाधरी स्थित विशाल अस्पताल के नजदीक लगा हुआ है। दोपहर बाद करीब तीन बजे जब उन्होंने टावर की जांच की तो वहां से 30 हजार रुपये की केबल व अन्य सामान चोरी था। चोर टावर की सुरक्षा के लिए लगाई गई कंटीली तार उठाकर अंदर घुसे और चोरी की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा

शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा

शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा

शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें