फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर रैंक के लिए काम करें अधिकारी : डाॅ. यादव

Fri, 07 Feb 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। कॉन्फ्रेंसिंग में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर जारी हुई टूल किट के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद अतिरिक्त निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने सफाई अधिकारियों व निरीक्षकों को बेहतर रैंक के लिए टूल किट में दिए हर बिंदुओं पर सही तरीके से काम करने के निर्देश दिए।

काॅन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकल विषय पर है। स्वच्छ सर्वेक्षण में 12500 अंकों में से सबसे ज्यादा अंक लेने वाले शहर का रैंक सबसे अच्छा होगा। कॉन्फ्रेंसिंग में शहर की सफाई, कचरे को अलग अलग करके एकत्रित करने, उसका सही तरीके से निपटान करना, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, प्रयुक्त जल प्रबंधन, मल निकासी का मशीनीकरण, सिटीजन फीडबैक, सफाई कर्मियों की वर्दी, जूते व अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान, जल निकासी व अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने सभी सफाई अधिकारी टूल किट में दिए हर प्वाइंट पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सफाई अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों की सभी कॉलोनियों का दौरा करें। जहां गंदगी है, उसे साफ कराए। शहर में किसी भी स्थान पर कचरा जमा न होने दें। सार्वजनिक व पब्लिक टॉयलेट की सफाई व रखरखाव पर ध्यान दें। मौके पर सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुनील दत्त, सफाई निरीक्षक अमित कंबोज, गोविंद शर्मा, बिट्टू, सचिन कांबोज, सतबीर, सुशील, सुमित, आईईसी एक्सपर्ट पूजा, शशि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें