फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील और ई दिशा केंद्रों में जांचीं व्यवस्थाएं

Sat, 06 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला मंडल की आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने उप तहसील साढौरा, एसडीएम कार्यालय बिलासपुर, तहसील बिलासपुर, तहसील छछरौली तथा तहसील व ई- दिशा केंद्र जगाधरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी डॉ. एसएस फूलिया भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयुक्त ने बिलासपुर के एसडीएम कार्यालय में वाहन रजिस्टेशन,  ड्राइविंग लाइसेंस, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, वृद्ध नागरिकों की समस्याओं, सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन, विधवा, विकलांग, एससी, एसटी को दी जाने वाली छात्रवृत्तियों जैसी सुविधाओं के बारे में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की। कार्यालय का रिकार्ड भी चेक किया।

उन्होंने सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों तथा उनके समाधान के बारे में भी कार्यालय के कर्मचारियों से जानकारी ली और उन्हें निर्देश दिए कि वे कोताही न बरतें। इसके बाद आयुक्त ने तहसील बिलासपुर व तहसील छछरौली का दौरा कर रिकार्ड का निरीक्षण किया व राजस्व अधिकारियों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने राजस्व अधिकारियों को इंतकाल, जमाबंदी, रजिस्ट्री, वसीयत व तकसीम से संबंधित मामले निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील जगाधरी व ई-दिशा केंद्र का निरीक्षण किया और सीएम विंडो पर आई शिकायतों के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से सरकारी कामकाज में काफी सुधार आया है।  जिले में 40 सांझा सेवा केंद्रों पर 46 सेवाएं लोगों को प्रदान की जा रही हैं।

 इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सतबीर सिंह सैनी, एसडीएम प्रेम चंद, नगराधीश बिजेंद्र कुमार, डीआरओ सतीश भारद्वाज, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, तहसीलदार जगाधरी दर्शन सिंह, तहसीलदार छछरौली टीआर गौतम, तहसीलदार बिलासपुर सुरेश कुमार, डीआईओ रमेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें