थाना छप्पर के पास अधोया-शाहबाद रोड पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब चार बजे एक कार अधोया-शाहबाद रोड पर मनका के नजदीक एक पेड़ से जा टकराई ।
कार में चार दोस्त सवार थे। हादसे में कार में सवार कांसापुर निवासी जगमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार ललित, बल्लू और एक अन्य युवक बुरी तरह घायल गया।
तीनों युवकों को मुलाना अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस बारे में थाना छप्पर के एएसआई मेहर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मनका के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।