फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गोगा मेड़ी में माथा टेककर मांगी मन्नत

Mon, 17 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गोगा मेढ़ी पर पूजा करते श्रद्धालु। कमेटी
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। तीज पर क्षेत्र की गोगा मेड़ी पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा की। सुबह से ही गोगा मेड़ी पर महिलाओं व श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गोगा जाहरवीर की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। तीज पर गोगा मेड़ी पर विशेष रूप से तागड़ी चढ़ाने की परंपरा निभाई गई। श्रद्धालुओं ने गोगा जाहरवीर को तागड़ी अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी। इसके अलावा पूजा स्थल पर गुलगुले, मीठे पूड़े और पूरियां अर्पित की गई। महिलाओं ने पूजा के दौरान पारंपरिक गीत गाए। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने गोगा जाहरवीर के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें