फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इंस्टाग्राम पर अपलोड की अश्लील फोटो, पति से हुआ तलाक

Wed, 06 Sep 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एक युवक ने शहर की एक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दी। इससे महिला का अपने पति से तलाक हो गया। परिजनों से भी मनमुटाव बना हुआ है। महिला ने मैहलावाली गांव निवासी शुभम पर आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मैहलावाली गांव निवासी शुभम से दोस्ती थी। जिसने धोखे से उसकी अश्लील फोटो बना लिए। आरोपी ने उसके ये फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिए। अब उसे धमकी दे रहा है कि वह उसे बर्बाद कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फोटो के वायरल होने के बाद उसका पति से तलाक हो गया। माता पिता से भी उसका मनमुटाव चल रहा है। अब भी आरोपी उसे परेशान कर रहा है। इस संबंध में उसने पहले चार जुलाई को साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी मोहित हांडा को शिकायत दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें